राष्ट्र की एकता के लिए बलिदान देने वाले डॉ. मुखर्जी को हाटपिपल्या में दी गई श्रद्धांजलि।





भारत सागर न्यूज/हाटपिपल्या।भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर नगर मंडल हाटपिपल्या में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन की शुरुआत डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।




मुख्य अतिथि जिला संयोजक लक्ष्मी नारायण गोरा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। उन्होंने "एक निशान, एक विधान, एक प्रधान" का संकल्प लेकर देश को एक मजबूत संगठन—भारतीय जनसंघ—की सौगात दी। देश की एकता और अखंडता की रक्षा हेतु उन्होंने अपना बलिदान तक दे दिया। 




कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौड़ ने किया और आभार मंडल महामंत्री रमेश संदूकलिया ने व्यक्त किया। आयोजन में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सैधव, विजय शक्तावत, कृपाल सिंह सैधव, भुजराम जाट, विनोद जोशी, राजकिशोर जायसवाल, धीरज सिंह सैधव, पप्पू धनगर, रामसिंह सैधव, हरीश बंजारा, 


अनोखी जाट, भोलाराम पाटीदार, गोपाल राजपूत, यशवंत चौहान, नितिन तंवर, लखन तलैया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।




बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में नगर मंडल के सभी बूथों पर भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा पर्यावरण सरंक्षण के संदेश के साथ पौधारोपण किया गया।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन