"संतों की भावनाएं आहत! परमानंद महाराज के खिलाफ फूटा गुस्सा, पुतला फूंका गया"
परमानंद जी महाराज के बोल....
साघु और सन्तों में नाराजगी ....
भारत सागर न्यूज/उज्जैन(संजय शर्मा)। महा मंडलेश्वर परमानंद जी महाराज द्वारा संतों की तुलना कुत्ते से करने के विरोध में साधु और संतों ने परमानंद महाराज का पुतला जलाकर आक्रोश जताया।
बता दें कि पिछले दिनों हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में महामंडलेश्वर परमानंद जी महाराज ने एक दंत कहानी सुनाते हुए साघु और संतों की तुलना कुत्ते से कर दी थी।
इससे संत समाज में नाराजगी व्याप्त है और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शहर में भी इसके खिलाफ प्रदर्शन किया गया। नाराज़ साघु और सन्तों ने शंकराचार्य चौराहे पर एकत्रित होकर परमानंद जी महाराज
का पुतला जला कर आक्रोश व्यक्त किया। निरंजनी अखाड़े के महंत सुरेश पुरी महाराज का कहना था कि परमानंद जी महाराज द्वारा संतों की तुलना कुत्ते से करने पर यह संत समाज का अपमान है।
Comments
Post a Comment