मध्यान भोजन में मिली गड़बड़ी....!

स्कूल चले अभियान शुरू सांसद पहुंचे विधालय -




भारत सागर न्यूज/उज्जैन(संजय शर्मा)।  सांसद अनिल फिरोजिया ने आज एक शासकीय विघालय का निरीक्षण किया तों उन्हें मध्यान भोजन में काफी गड़बड़ी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कलेक्टर को संबंघित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की बात कही।
 



स्कूल चलो अभियान के तहत आज से शासकीय विघालय शुरू हो गये है। जिसके चलते सांसद अनिल फिरोजिया हकीकत जानने के लिए जवाहर नगर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधालय का निरीक्षण किया तों उन्हें वहां काफी गड़बड़ी मिली। 





जब उन्होंने बच्चों को दिये जाने वाले मध्यान भोजन देखा तो उन्हें दाल और सब्जी में से दाल और आलू गायब मिले। इस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए कलेक्टर रोशन सिंह कों फ़ोन लगा कर संबंघित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। 


इस दौरान उन्होंने बातचीत में कहा कि सरकार बच्चों को मध्यान भोजन के लिए अच्छी से अच्छी सामग्री उपलब्ध करा रही है लेकिन दुर्भाग्य है कि, 




आज जब मेने मध्यान भोजन का निरीक्षण किया तों बच्चों को दिए जाने वाले भोजन में दाल और सब्जी में सिर्फ नमक का पानी पाया गया। वहीं मेरे द्वारा विघालय भवन के लिए 70 लाख रुपए की राशि सांसद निधि से स्वीकृत की गई है, बावजूद इसके अभी तक स्कूल बिल्डिंग बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सरपंच के साथ मारपीट जनपद अध्यक्ष ने किया थाने का घेराव....

उज्जैन में चाकूबाजी में युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार