प्रवेश उत्सव के साथ स्कूलों की शुरुआत, कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा...!

ग्रीष्म ऋतु के अवकाश के बाद आज से स्कूल शुरू, कलेक्टर और एसपी ने किया स्कूल का निरीक्षण.....




भारत सागर न्यूज/उज्जैन(संजय शर्मा)।  16 जून सोमवार से जिले में सभी सरकारी स्कूल खुल गए हैं और प्रवेश उत्सव के साथ ही पढ़ाई के सत्र भी शुरू कर दिए गए हैं। पहले दिन स्कूलों में अच्छी उपस्थिति रही। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने महिदपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेड़ा खजुरिया का औचक निरीक्षण किया।




कलेक्टर सिंह ने विद्यालय में दर्ज छात्रों की संख्या, विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों की जानकारी संकुल प्रभारी उदय सिंह चौहान से ली। इसके पश्चात् कलेक्टर सिंह ने विद्यालय का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया और निर्देश दिए कि सभी विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।




कलेक्टर सिंह ने सभी शिक्षकों को बायोमैट्रिक अटेंडेंस दर्ज करने के निर्देश दिए और प्राचार्य चौहान से एम शिक्षा मित्र ऐप पर बायोमैट्रिक अटेंडेंस दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी ली।




प्राचार्य चौहान ने जानकारी दी कि विद्यालय में 500 से अधिक छात्र दर्ज हैं। कलेक्टर सिंह ने विद्यालय की व्यवस्था को देखा और आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह, संबंधित एसडीएम और तहसीलदार उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सरपंच के साथ मारपीट जनपद अध्यक्ष ने किया थाने का घेराव....

करनावद में शौचालय योजना में बड़ा घोटाला, पार्षदों पर भ्रष्टाचार के आरोप....!