राष्ट्रगुरू समर्थ रामदास विचार मंच द्वारा गुरू महिमा पर व्याख्यान राम मंदिर कृष्णपुरा में आयोजित!





भारत सागर न्यूज/देवास। राष्ट्रगुरू समर्थ रामदास विचार मंच द्वारा गुरू पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरू महिमा विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम राम मंदिर कृष्णपुरा देवास में आयोजित होगा।




संस्था के वरिष्ठ कार्यकर्ता गेरूलाल व्यास ने बताया कि व्याख्यान 11 जुलाई, शुक्रवार को शाम 6.30 बजे से शुरू होगा। 


इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद डॉ. एस.एस. सक्सेना अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। 




विचार मंच ने प्रबुद्ध श्रोताओं और मातृशक्ति से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर गुरू महिमा पर आयोजित इस विचार-विमर्श से लाभान्वित हों।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन