गुरुपूर्णिमा अवसर पर दिव्य योग संस्थान ने योग गुरु को किया नमन।




भारत सागर न्यूज/देवास। गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर दिव्य योग संस्थान के योग साधकों ने अपने मार्गदर्शक योग गुरु राजेश बैरागी का भावभीना सम्मान किया। गुरुवार की अलसुबह तुकोजीराव पवार स्टेडियम पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधक एकत्र हुए 





और गुरु वंदना करते हुए अपने गुरु राजेश बैरागी एवं गुरु माता का शाल, श्रीफल व साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान साधकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।





सम्मान समारोह में योग साधक कमलसिंह तंवर, देवीसिंह बैस, अनूपसिंह जादौन, अनिलराजसिंह सिकरवार, जगदीश सिंह राजपूत, मोड़ सिंह, राममिलन चौधरी, राधेश्याम पाटीदार, शिवानी पंवार, डिंपल कपूर, रमेशचंद्र लाखा, प्रगति कुमारी, डॉ. गालोदिया सहित अन्य साधक उपस्थित रहे।




इसके अतिरिक्त गुरुद्वारा में भी गुरुपूर्णिमा के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया, जहां योग गुरु व गुरु माता का सामूहिक रूप से स्वागत-सम्मान किया गया। इस आयोजन में रमेश मूछाल, आलोक पायलट, शरद अग्रवाल, 




वरुण अग्रवाल, राजेश सोनी, अतुल बागलीकर, बलविंदर कौर, चिंकी कौर, सुनीता अग्रवाल, प्रीति जैन, ज्योति कानूनगो सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।



गुरुपूर्णिमा पर्व पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत, मुकेश कामदार, धर्मेंद्रसिंह चौहान सहित अन्य गणमान्यजनों ने भी योग गुरु के निवास पर पहुंचकर पुष्पहार अर्पित कर उनका अभिनंदन किया। 

यह भी पढ़े - गुरु की स्मृति में माँ चामुण्डा टेकरी पर पौधारोपण, 51 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य।

गुरुपूर्णिमा के इस अवसर पर गुरु भक्ति की भावना पूरे दिन वातावरण में बनी रही।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन