"जिलेभर में कॉम्बिंग गश्त, 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी रातभर रहे अलर्ट मोड पर"




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के नेतृत्व में 13 और 14 सितम्बर की दरमियानी रात जिलेभर में व्यापक कॉम्बिंग गश्त आयोजित की गई। इस विशेष अभियान में जिले के सभी 21 थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। सभी एसडीओपी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्वयं मैदान में सक्रिय रहे।




करीब दो सौ से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक लगातार गश्त में तैनात रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत स्वयं विभिन्न स्थानों पर पहुंचे। उन्होंने निगरानी बदमाशों की जांच की, नाकाबंदी प्वाइंट्स का निरीक्षण किया, रेलवे और बस स्टैंड्स की चेकिंग की तथा डायल-112 वाहनों का भी निरीक्षण किया।
अभियान की शुरुआत जिला कंट्रोल रूम से हुई, जहाँ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जयवीर भदौरिया ने पूरी फोर्स को आवश्यक ब्रीफिंग और दिशा-निर्देश दिए।
इस कॉम्बिंग गश्त के दौरान 57 स्थायी वारंट और 78 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 12 आबकारी प्रकरण दर्ज किए गए, 8 जुआ और सट्टे के प्रकरण बनाए गए। 15 जिला बदर चेक किए गए, 97 निगरानी बदमाश और 166 गुंडा बदमाशों की जांच की गई।
इस बड़ी कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों पर अंकुश लगाना, कानून व्यवस्था को मजबूत करना और आमजन में सुरक्षा की भावना को और सशक्त करना रहा। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि इस तरह की सतत और सघन कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा