अभिनेत्री जयाप्रदा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने किया सम्मान




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा आज उज्जैन आईं। इस दौरान उन्होंने महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद जयाप्रदा आज उज्जैन आईं और सीधे महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन किये। 




इस दौरान उन्होंने गर्भ गृह के बाहर से बाबा महाकाल की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।पूजन पंडित आकाश पुजारी ने संपन्न कराया। दर्शन के बाद मन्दिर समिति की और से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जयप्रदा का सम्मान किया। 




इस दौरान उन्होंने बातचीत में कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आतीं रहतीं हू और मेने जो भी बाबा महाकाल से मांगा है वह सब मुझे उन्होंने दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा