उज्जैन – आज मनेगा विजयादशमी पर्व, बाबा महाकाल की सवारी निकलेगी, जगह-जगह होगा भव्य स्वागत




भारत सागर न्यूज/उज्जैन। विजयादशमी का पर्व आज पूरे उत्साह और परंपरागत धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दशहरा मैदान में रावण का पुतला दहन किया जाएगा। विशेष रूप से उज्जैन में प्राचीन परंपरा के अनुसार बाबा महाकाल की भव्य सवारी भी निकाली जाएगी, जिसका नगरवासियों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।




आज शाम 4 बजे बाबा महाकाल की सवारी महाकाल मंदिर से प्रारंभ होगी। इससे पहले मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। सवारी प्रस्थान के समय मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा बाबा महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद बाबा महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण के लिए रवाना होंगे।




सवारी का मार्ग गुदरी चौराहा, गोपाल मंदिर, नई सड़क, मालीपुरा, चामुंडा माता चौराहा, टावर चौक और पुलिस कंट्रोल रूम के सामने से होता हुआ दशहरा मैदान तक रहेगा। यहां कलेक्टर रोशन सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा द्वारा बाबा महाकाल और शमी वृक्ष का पूजन-अर्चन किया जाएगा। पूजन के उपरांत सवारी अपने परंपरागत मार्ग से पुनः महाकाल मंदिर लौटेगी।




हर वर्ष की भांति इस बार भी दशहरे के पर्व पर हजारों श्रद्धालु बाबा महाकाल की सवारी के साक्षी बनेंगे। यह अवसर खास होता है क्योंकि साल में एक बार ही बाबा महाकाल नये शहर में भ्रमण के लिए निकलते हैं।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा