उज्जैन बड़नगर में बड़ा हादसा :- बच्चों सहित ट्रैक्टर चंबल नदी में गिरा, पांच गंभीर, तलाश जारी"

बिग ब्रेकिंग 




भारत सागर न्यूज/उज्जैन। उज्जैन जिले के बड़नगर चंबल नदी नरसिंगा क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हो गया। माता जी के विसर्जन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया।




हादसे में कई लोग नदी में डूब गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है।




सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।




घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए हैं।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा