ऑनलाइन गेमिंग ऐप के नाम पर ठगी का भंडाफोड़ 11 आरोपी गिरफ्तार, ₹50 हजार नकद जब्त...!
भारत सागर न्यूज/देवास। ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से युवाओं से ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया कि थाना हाटपिपल्या पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹50,000 नकद बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक गेहलोद ने बताया कि आरोपी फर्जी गेमिंग ऐप व वेबसाइट्स के जरिए आसान कमाई का लालच देकर युवाओं से बैंक खातों और UPI के माध्यम से रकम जमा करवाते थे। शुरुआत में छोटी जीत दिखाकर विश्वास दिलाया जाता था, बाद में बड़ी राशि जमा करवाई जाती थी और आईडी ब्लॉक कर दी जाती थी। उन्होंने कहा कि यह गतिविधि युवाओं को आर्थिक व मानसिक रूप से नुकसान पहुंचाने वाली है। मामले में आगे की जांच जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
हरिश सोलंकी पिता अशोक, अरुण तंवर पिता गोविंद, जाकिर पठान पिता अरशद, अक्षत पिता सुनील टंडी (20 वर्ष), दुर्गेश पिता श्रीराम पाटीदार निवासी कनोदिया मंडलेश्वर, राजकुमार पिता मुरलीधर जायसवाल, जितेंद्र पिता सुरजन सिंह सांठ (33 वर्ष), शहजाद पिता सिराज कुरैशी (48 वर्ष), सुनील पिता देवीलाल पंडित (30 वर्ष), सुभाष पिता सुमेर टकवार (45 वर्ष) एवं गोलू पिता सुरेश अंडोरिया (32 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी फर्जी गेमिंग ऐप व वेबसाइट्स के माध्यम से आसान कमाई का लालच देकर युवाओं से बैंक खातों व UPI के जरिए रकम जमा करवाते थे। प्रारंभ में जीत दिखाकर भरोसा दिलाया जाता था, बाद में बड़ी राशि जमा करवाई जाती थी और आईडी ब्लॉक कर दी जाती थी। मामले में आगे की जांच जारी है।



Comments
Post a Comment