महिला बाल विकास अधिकारी 5 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की देवास में बड़ी कार्रवाई
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। महिला बाल विकास विभाग के एक परियोजना अधिकारी को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पर मानदेय रोकने की धमकी देकर रिश्वत मांगने का आरोप है।
देवास में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी रामप्रवेश तिवारी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस वक्त की गई, जब अधिकारी कलेक्टर की बैठक में शामिल होने जा रहे थे।जानकारी के अनुसार बागली घाट परियोजना में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर प्रीतेश तंवर ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि अधिकारी रामप्रवेश तिवारी ने दो माह का मानदेय रोकने और दूसरी नियुक्ति कराने की धमकी देकर 18 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
रिश्वत की यह राशि दो किस्तों में तय की गई थी। शिकायतकर्ता पहले ही 4 हजार रुपए दे चुका था, जबकि शेष 5 हअधिकारीजार रुपए आज देने के दौरान लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कर अधिकारी को रंगेहाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल ने बताया कि शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।



Comments
Post a Comment