69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बालिका वर्ग समूह में तमिलनाडु विजेता
भारत सागर न्यूज/देवास। 69 वीं राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के सभी समूह में तमिलनाडु विजेता रहा।
प्रतियोगिता संयोजक विश्वामित्र अवॉर्डी सुदेश सांगते ने बताया कि जिलाधीश महोदय ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 11 दिसंबर से 14 दिसंबर तक यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता संपन्न होगी। शनिवार के टीम इवेंट के परिणाम इस प्रकार रहे। अंडर 19 बालक वर्ग में गुजरात प्रथम, मध्य प्रदेश द्वितीय,महाराष्ट्र तृतीय रहा।
अंडर 17 बालक वर्ग में महाराष्ट्र प्रथम, मध्य प्रदेश द्वितीय,गुजरात तृतीय रहा। अंडर 14 बालक वर्ग में सीबीएसई वेलफेयर प्रथम,गुजरात द्वितीय,पंजाब विश्व मित्र अवॉर्डी सुदेश सांगते ने बताया कि स्पर्धा का समापन एवं पुरस्कार वितरण रविवार को सुबह 10 बजे पायोनियर पब्लिक स्कूल में होगा।
कार्यक्रम के अतिथि सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी,जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह,पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत,नगर निगम आयुक्त दलीप सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा,एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय वीर सिंह भदोरिया होंगे।





Comments
Post a Comment