सन्तोष वर्मा का निलंबन बहुजन समाज आया समर्थन में रैली निकाल कर दिया ज्ञापन




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । सरकार द्वारा आइएएस सन्तोष वर्मा के खिलाफ की गई कार्यवाही के विरोध में बहुजन समाज द्वारा आज प्रदर्शन किया गया। इस दौरान घरना देकर विशाल रैली निकाली गई। आयएएस सन्तोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।




एक और जहां विभिन्न संगठनों द्वारा उनके खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। वहीं उनके समर्थन में बहुजन समाज भी आगे आ गया है।आज उज्जैन में एससी और एसटी संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान टावर चौक पर सभा का आयोजन किया गया। 




जिसमें कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए न्याय नहीं मिलने तक संघर्ष करने की बात कही।सभा के बाद यहीं से कोठी पैलेस तक पैदल रैली निकाली गई। जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। 




अंबेडकर विद्यार्थी संगठन के अध्यक्ष राम सोलंकी ने बताया कि यदि सन्तोष वर्मा के खिलाफ की गई कार्यवाही वापस नहीं ली जाती है तो 18 जनवरी को भोपाल में बड़ा आन्दोलन किया जायेगा। जिसमें प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा