देवास में पहली बार विश्व ध्यान दिवस का भव्य आयोजन
- दिव्य योग संस्थान के तत्वावधान में तुकोजीराव पवार स्टेडियम में हुआ ध्यान, प्राणायाम एवं सप्त चक्र साधना कार्यक्रम
भारत सागर न्यूज/देवास। विश्व ध्यान दिवस के प्रथम वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देवास में पहली बार दिव्य योग संस्थान द्वारा भव्य ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह आयोजन 21 दिसंबर 2025 को तुकोजीराव पवार स्टेडियम, देवास में संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि विश्व ध्यान दिवस की शुरुआत 21 दिसंबर 2024 से पूरे विश्व में हुई थी और इसके प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर देवास में यह विशेष आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में दिव्य योग संस्थान परिवार के बड़ी संख्या में साधकों के साथ-साथ देवास के जनमानस की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम एवं ध्यान की साधना कराई गई। ध्यान सत्र के दौरान सप्त चक्रों की अनुभूति कराते हुए बीज मंत्रों के उच्चारण के साथ ध्यान कराया गया।
इस संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन दिव्य योग संस्थान के योग गुरु राजेश बैरागी जी द्वारा किया गया। आयोजन में देवास की पाँच प्रमुख जगहों से योग साधक एवं योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे।






Comments
Post a Comment