राष्ट्रीय शालेय कराते प्रतियोगिता में कनिष्क वर्मा का चयन
भारत सागर न्यूज/देवास। 14 से 19 दिसंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शालेय कराते प्रतियोगिता (एस.जी.एफ.आई.) का आयोजन प्रतिष्ठित डेली कॉलेज परिसर में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल के छात्र कनिष्क वर्मा का चयन सी.बी.एस.ई. टीम के प्रतिनिधि के रूप में किया गया है।
कनिष्क वर्मा के चयन से विद्यालय में हर्ष का वातावरण है। संस्था के प्राचार्य आशीष पावर ने छात्र को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कनिष्क अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय, शहर एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी कनिष्क वर्मा को राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस संबंध में जानकारी विद्यालय के कराते कोच नितिन शर्मा द्वारा दी गई।



Comments
Post a Comment