उज्जैन में 15 जुआरी पकड़ाए
ब्रेकिंग न्यूज़
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। नागझिरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जुए के एक बड़े अड्डे पर छापा मारा। देवास रोड स्थित एक मकान की पहली मंजिल पर चल रहे इस जुए के फड़ से 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने मौके से 70 हजार रुपए से अधिक नकद राशि सहित ताश के पत्ते और मोबाइल फोन जब्त किए।



Comments
Post a Comment