माँ नर्मदा जयंती पर “नर्मदा नायक” स्व. प्रवेश अग्रवाल का श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ संपन्न




भारत सागर न्यूज/देवास। माँ नर्मदा जयंती के पावन एवं पुण्य अवसर पर नर्मदे युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा माँ नर्मदा की सेवा और संघर्ष के प्रतीक “नर्मदा नायक” स्वर्गीय प्रवेश अग्रवाल की पुण्य स्मृति में एक भावभीना श्रद्धांजलि कार्यक्रम विक्रम सभा गृह, देवास में अत्यंत गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।




कार्यक्रम में अतिथि के रूप में देवास–शाजापुर लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा,  तथा WWE सुपरस्टार रेसलर सौरभ गुर्जर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. प्रवेश अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं माँ नर्मदा का पूजन कर की गई। अपने संबोधन में अतिथियों ने स्व. श्री प्रवेश अग्रवाल को केवल एक संगठनकर्ता या व्यवसायि नहीं, बल्कि एक जीवंत विचारधारा बताया। 




उन्होंने कहा कि स्व. प्रवेश अग्रवाल ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन, समाजसेवा, नर्मदा संरक्षण, सामाजिक चेतना, युवाओं के सशक्तिकरण और जनसेवा को समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व निडरता, सादगी, संघर्ष और सेवा भावना का अनुपम संगम था।अतिथियों ने भावुक स्वर में कहा कि स्व. प्रवेश अग्रवाल भले ही आज हमारे बीच शारीरिक रूप से उपस्थित न हों, लेकिन उनके विचार, उनकी सोच और उनका संघर्ष आज भी प्रेरणा बने हुए हैं।उनका जीवन एक मिसाल है उनकी कार्यशैली, उनका व्यक्तित्व, जिसने हजारों युवाओं को सेवा के मार्ग पर चलना सिखाया।




कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से स्व. प्रवेश अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती श्वेता अग्रवाल को नर्मदे युवा सेना की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चयनित कर संगठन का दायित्व संभालने का भावपूर्ण अनुरोध कर स्व. प्रवेश अग्रवाल के सपनों और विचारों को आगे बढ़ाने के लिए निवेदन किया।




कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार साथी, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं नर्मदा भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे सभागार में स्व. प्रवेश अग्रवाल की स्मृतियों, उनके संघर्ष और सेवा कार्यों को लेकर भावनात्मक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का समापन माँ नर्मदा की आरती तथा नर्मदे हर के उदघोष के साथ किया गया आभार नर्मदे युवा सेना के - प्रदेश संयोजक अखिलेश सिंह तंवर ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा