भोपाल में गौ मांस प्रकरण को लेकर युवक कांग्रेस का विरोध, उज्जैन में महापौर का पुतला दहन....




भारत सागर न्यूज/उज्जैन। भोपाल में गौ मांस से भरा ट्रक और स्लॉटर हाउस से बड़ी मात्रा में गौ मांस पकड़े जाने के मामले को लेकर प्रदेशभर में विरोध का दौर जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को उज्जैन में जिला युवक कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भोपाल की महापौर मालती राय का पुतला दहन किया।




यह प्रदर्शन क्षीरसागर स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।




युवक कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भोपाल में हुए इस मामले ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका आरोप है कि नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही के चलते इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।




उल्लेखनीय है कि बीते दिनों भोपाल में एक कंटेनर और स्लॉटर हाउस से भारी मात्रा में गौ मांस बरामद किया गया था, जिसके बाद प्रदेश के कई जिलों में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन