महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव भाजपा ने फहराया जीत का परचम उज्जैन में खुशी का माहौल




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। मुंबई महा नगर पालिका चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत से पूरे देश में खुशी का माहौल है। उज्जैन में भी कार्यकताओं ने नाच गाकर खुशी का इजहार किया। 




मुंबई महा नगर पालिका के चुनाव परिणामो की घोषणा आज़ कर दी गई। जिसमें भाजपा और उसके गठबंधन वाले दलों को एतिहासिक जीत मिली , इससे पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। 




इसी के चलते आज देर शाम उज्जैन में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाया। 




इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर निगम सभापति कलावती यादव और शहर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन