रोटरी क्लब ने बच्चों को स्वेटर वितरित किए...




भारत सागर न्यूज/देवास। रोटरी क्लब देवास द्वारा शीत ऋतु को देखते हुए गवर्नमेंट स्कूल पुलिस लाइन में अध्ययनरत बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को ठंड से राहत प्रदान करना रहा।




इस अवसर पर रोटरी क्लब देवास के अध्यक्ष डीआर सचिन नगर, सचिव हिमांशु दुबे, प्रेम नारायण तिवारी, हेमंत वर्मा, सुधीर पंडित, भरत विजयवर्गीय, एवीएन सहित अन्य रोटरी सदस्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों को स्वेटर वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया।




कार्यक्रम के दौरान रोटरी सदस्यों ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।





Comments