खेलो राम जी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सतपुड़ा एकेडमी के विद्यार्थियों का हुआ चयन




भारत सागर न्यूज/देवास। विगत दिवस शहर के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में संभाग स्तरीय राम जी तलवारबाजी प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें स्कूलों से विद्यार्थियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में सतपुड़ा एकेडमी के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। 




राम जी तलवार बाजी प्रतियोगिता में सतपुड़ा एकेडमी के विद्यार्थी कनिष्का जादौन, महिमा बैरागी, गौतम कैलवा, कृष्णपाल ठाकुर, भावेश सेंधव, आदर्श भाटी ने श्रेष्ठ प्रशिक्षण प्राप्त कर गौरव हासिल किया। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इन विद्यार्थियों का चयन किया गया। 




विद्यार्थियों को प्रशिक्षण पावन यादव ने दिया । सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्था वैभव विहार शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, संस्था संचालक भानुप्रतापसिंह सेंधव, उप्राचार्य वी एस जाब, उपप्राचार्य  रश्मि रघुवंशी सहित विद्यालय स्टाफ ने शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा