1 रुपये में सामूहिक निकाह सम्मेलन को लेकर बैठक हुई



भारत सागर न्यूज/देवास। पीर अब्दुल गनी कमेटी, देवास के सदस्यों की उपस्थिति में रविवार को अमन गार्डन में मुस्लिम समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाजहित में बड़ा निर्णय लेते हुए 1 रुपये में सामूहिक निकाह सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। 



बैठक में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों सहित कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए सहायक कदम बताया।



कमेटी द्वारा जानकारी दी गई कि सामूहिक निकाह सम्मेलन आगामी 18 अप्रैल, शनिवार, शाम को आलोट पायगा, नाहर दरवाजा चौराहा पर आयोजित किया जाएगा। समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा