श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि 2026 हेतु विशेष दर्शन एवं सुरक्षा व्यवस्था




भारत सागर न्यूज/उज्जैन। महा शिवरात्रि 2026 पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में करीब दस लाख श्रद्धालुओं की आने की संभावना और दो हजार पुलिस बल को तैनात किया गया हैं प्रवेश तथा निर्गम व्यवस्था निम्न प्रकार से रहेगी। 



श्रद्धालु भील समाज धर्मशाला के समीप से दर्शन हेतु द्वार निर्धारित किया गया है। आगंतुक श्रद्धालु उक्त द्वार से प्रवेश कर - चारधाम मंदिर पार्किंग स्थल - शक्ति पथ - त्रिवेणी संग्रहालय के समीप से - नंदीद्वार - श्री महाकाल महालोक - मानसरोवर भवन म



- फेसेलिटी सेंटर 01 - टनल - नवीन टनल 01 - गणेश मण्डपम् से भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन करेंगे, दर्शन उपरांत आपातकालीन निर्गम द्वार से बाहर की ओर बड़ा गणेश मंदिर के समीप - हरसिद्धि मंदिर चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर प्रस्थान करेंगे। 




सम्पूर्ण दर्शन पथ पर मेटिंग, बेरिगेटिंग, पूछताछ केन्द्र, खोया-पाया केन्द्र, छाया, पेयजल, आवागमन हेतु बस, सुरक्षा, सफाई आदि सुविधाऐं दी जावेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन