श्री श्याम निशान यात्रा एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन 27 फरवरी को।




भारत सागर न्यूज/नागदा । प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी बाबा श्याम की पावन फाल्गुनी एकादशी के उपलक्ष्य में भव्य श्री श्याम निशान यात्रा एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन नवीन श्री श्याम मंदिर समिति एवं मयूर स्पोर्ट्स क्लब, नागदा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।




यात्रा संयोजक संदीप प्रभात शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27 फरवरी, प्रातः 9ः30 बजे बाबा की भव्य निशान यात्रा बिरलाग्राम पुलिस चौकी स्थित श्री संकट मोचन हनुमान जी मंदिर से प्रारंभ होगी। यह यात्रा बिरलाग्राम, अशोक कॉलोनी, बड़केश्वर महादेव, गवर्नमेंट कॉलोनी होते हुए नवीन श्री श्याम मंदिर पहुँचेगी, जहाँ बाबा की आरती के साथ यात्रा का समापन किया जाएगा।




इसी पावन अवसर पर शाम 8 बजे से भव्य रंगीलोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया है, जो बाबा की इच्छा तक अनवरत चलेगा। मंदिर समिति के मयंक महेंद्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष यात्रा में निशान के लाभार्थी मुकेश मोहता एवं परिवार हैं। बाबा श्याम का भव्य दरबार इस अवसर पर अजय शर्मा एवं शिव राठौड़ द्वारा सजाया जाएगा।




यात्रा में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होने का आव्हान हनुमान प्रसाद जी शर्मा, राम अवतार जी शर्मा, पंडित भुवनेश्वर शर्मा, मुकेश मोहता, अशोक शर्मा, नितेश शर्मा, निलेश मेहता, मुरली परासर, यशेष वसिष्ठ एवं मयूर स्पोर्ट्स क्लब के समस्त सदस्यों द्वारा किया गया है। समिति द्वारा समस्त श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजन में सपरिवार उपस्थित होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने का निवेदन किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन