लहसुन फसल नुकसान मामले में 5 सदस्यीय जांच टीम मौके पर पहुंची।




भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा । नागदा में कृषि दवा के छिड़काव से लहसुन की फसल खराब होने के संबंध में किसान द्वारा दिनांक 12/01/2026 को श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय, अनुविभागीय कार्यालय नागदा को प्रस्तुत की गई शिकायत पर आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को कृषि विभाग की 5 सदस्यीय जांच टीम, जिसमें कृषि वैज्ञानिक एवं अन्य अधिकारी शामिल थे, ग्राम कुंडला, तहसील उन्हेल, जिला उज्जैन में मौके पर पहुंची। यह मामला मंडी स्थित “किसान बाजार, लालघाटी, उन्हेल” से खरीदी गई कृषि दवा के छिड़काव के बाद लहसुन की फसल नष्ट होने से जुड़ा हुआ है।




प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान मांगीलाल पिता देवजी के खेत पर पहुंचकर जांच टीम द्वारा लहसुन की फसल की स्थिति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खेत में खड़ी लहसुन की फसल में भारी नुकसान पाया गया। कृषि वैज्ञानिक एवं अन्य अधिकारियों की टीम द्वारा मौके पर फसल की वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन कर आवश्यक विवरण दर्ज किए गए तथा सरपंच प्रतिनिधि व किसान नेता मुकेश धानक एव पंचों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार किया गया।




जांच के दौरान उपस्थित पंचों एवं अधिकारियों के समक्ष खेत में खड़ी लहसुन की फसल में झुलसने एवं खराब होने के स्पष्ट लक्षण पाए गए। बताया गया कि यह जांच किसान द्वारा कृषि दवा विक्रेता के विरुद्ध पूर्व में की गई शिकायत के आधार पर की गई है। जांच रिपोर्ट सक्षम अधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी, जिसके बाद आगे आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। किसान ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा उन्हें हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन