ग्रीनफील्ड एक्सिस मार्ग का विरोध सैकड़ों किसान घरना देने पहुंचे उज्जैन सीएम के आश्वासन पर घरना स्थगित




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । उज्जैन इंदौर और जावरा उज्जैन ग्रीनफील्ड एक्सिस हाईवे के विरोध में सैकड़ों किसान आज कोठी पैलेस पर अनिश्चितकालीन धरना देने पहुंचे। लेकिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आश्वासन दिये जाने पर किसानों ने आंदोलन स्थगित कर दिया।






शासन द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से इन्दौर से उज्जैन और जावरा से उज्जैन तक ग्रीन फील्ड एक्सिस कन्ट्रोल हाईवे बनवाया जा रहा है। दोनों हाईवे की जद में करीब 70 गांव के सैकड़ों किसानों की जमीन आ रही है। इसके विरोध में आज प्रभावित होने वाले किसानो द्वारा कोठी पैलेस पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाना था।इसको लेकर सैकड़ों किसान यहां पहुंच भी गये थे। 




लेकिन कलेक्टर रोशन सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से बातचीत करने के बाद किसानों से चर्चा करते हुए उनकी मांगों के सम्बंध में आश्वासन दिये जाने पर किसानों ने घरना आन्दोलन स्थगित कर दिया। इसके बाद एक प्रतिनिधि मंडल आज़ मुख्यमंत्री से चर्चा करने भोपाल जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा