जवाहर नवोदय विद्यालय बुरानाबाद में हुआ मध्यभारतीय हास्य कवि सम्मेलन।
- सुहानी शाम तक होती रही गजलो की झड़ी।
भारत सागर न्यूज/नागदा। खाचरौद समीपस्थ आवासीय जवाहर नवोदय विद्यालय में विश्व कैंसर दिवस पर विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, राष्ट्रभक्ति, नशा उन्मूलन एवं मोबाईल के दुष्प्रभाव, वर्तमान राजनीति विषयान्तर्गत, मध्यभारतीय हास्य कवि सम्मेलन जवाहर नवोदय विद्यालय के भव्य परिसर में प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार मेहता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय के हिन्दी व्याख्याता राजेश कुमार सिंह मरावी ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विराट मध्य भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन विद्यार्थियों की विदाई व परीक्षा के पूर्व कवि सम्मेलन का आयोजन रखा गया।
कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कवि मालवी के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. पं. लक्ष्मीनारायण सत्यार्थी नागदा, डॉ. ओम बैरागी उन्हेल, देवीसिंह गुर्जर टुटियाखेडी, अशोक शर्मा मृदुल भाटीसुड़ा, सुग्रीव गोरखपुरी, विजय शर्मा, आनन्द धीमन, अशोक गौड, राजेश रंगीला तराना, मदन मस्ताना व राजेश कांठेड़ ने काव्य पाठ कर विद्यार्थियों व शिक्षको का मन मोह लिया।
कवि सम्मेलन का श्रीगणेश कवियो द्वारा मां सरस्वती के पूजन, अर्चन व दीप प्रज्ज्वलन माल्यार्पण के साथ हुआ। सरस्वती वंदना अशोक गौड ने की। अतिथियो का स्वागत पुष्पमाला शाल श्रीफल से प्राचार्य धीरेन्द्रकुमार मेहता, बी.एस. परमार, हिन्दके दोहरे, अनुराग त्रिवेदी, आमसिंह, अनु शर्मा, आशा मीणा, राजेशकुमार सिंह मरावी ने किया।वीसंचालन डॉ. ओम बैरागी ने किया। अन्त में आभार अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ विद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्रकुमार मेहता ने माना।




Comments
Post a Comment