देवास के खिलाडियों ने सॉफ्टटेनिस चैंपियनशिप में जीता गोल्ड जिलाधीश ने किया सम्मान




भारत सागर न्यूज/देवास। विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने बताया कि लुधियाना पंजाब में दिनांक 03 से 08 फरवरी 2026 तक खेली गई 2 री एशियन जूनियर सॉफ्टटेनिस चैंपिनशिप में देवास के खिलाड़ियों भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सिंगल्स अंडर 18 निपुण सांगते ने थाईलैंड को व अंडर 15 में आदित्य बालोदिया ने एवं टीम इवेंट्स में अनुष्का दवन्दे ने चीन को परास्त करते हुए स्वर्ण पदक जीता। 




खिलाड़ियों  के स्वर्ण पदक जीतने पर देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन खिलाडियों ने देवास का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया मैं जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए जो भी संभव सहयोग होगा उसे उसे करने की पूर्ण कोशिश करूंगा। 




मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस संघ की अध्यक्ष डॉ आयुषी देशमुख, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस संघ की सचिव माया सांगते, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, देवास जिला सॉफ्टटेनिस के अध्यक्ष महेश चौहान, प्रदेश संघ की उपाध्यक्ष डॉ समीरा नईम, खेलगुरु राधेश्याम सोलंकी, श्रीकांत उपाध्याय, हेमेन्द्र निगम काकू, मनीष जायसवाल, प्रवीण सांगते, कोच गौरव कदम ,कोच प्रीति पंवार ,कमल सिंह,आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन