नागदा में शांति का संदेश: पुलिस-प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च




भारत सागर न्यूज/नागदा। थाना नागदा क्षेत्र में बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस की तत्परता से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। स्थिति पूरी तरह सामान्य है।




इसी क्रम में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से आज नागदा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।




फ्लैग मार्च थाना नागदा से प्रारंभ होकर मिर्ची बाजार, राजीव कॉलोनी, चंबल सागर कॉलोनी, किल्कीपुरा, चंबल मार्ग, काल भैरव मंदिर, थाना चौराहा, पाल्या रोड, महिदपुर नाका, बस स्टैंड, जवाहर मार्ग होते हुए कोटा फाटक पहुंचकर संपन्न हुआ।




इस दौरान एएसपी देहात अभिषेक रंजन, एसडीओपी आकांक्षा बछोटे, तहसीलदार मधु नायक, तहसीलदार सुभाष सुनने, देवेश गोखले, थाना प्रभारी नागदा अमृतलाल गवरी, ऊर्जा डेस्क प्रभारी योगिता उपाध्याय, थाना बिरलाग्राम प्रभारी जितेंद्र पाटीदार सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहा। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र भ्रमण कर नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।




उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें। 






साथ ही असामाजिक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन