ऐतिहासिक फाग यात्रा को 12 हजार से अधिक लोगो ने निहारा...
- मातृशक्तियों द्वारा सामाजिक समरसता मंच की रंगारंग फ़ाग यात्रा की सुरक्षा को सहारा गया।
- श्री महाराणा प्रताप चित्तौड़गढ़(जवाहर चौक) से संत शिरोमणि रविदास कुटी काशी धाम (सयाजी द्वार) तक निकली
भारत सागर न्यूज/देवास। सामाजिक समरसता मंच के तत्वावधान में पारंपरिक फाग यात्रा श्री महाराणा प्रताप चित्तौड़गढ़ (जवाहर चौक)से सुबह 11:00 बजे सर्व समाज प्रमुखों द्वारा श्री गणेश वंदना,श्री राधा कृष्ण की आरती के पश्चात् उपस्थित जनसमुदाय को पंडितों द्वारा तीर्थो के अमृत जल की बौछार की गई,ततपश्चात यात्रा आरंभ हुई।
जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति,बच्चे और युवाओं ने रंगारंग फाग यात्रा का आनंद लिया। यात्रा का मुख्य आकर्षण श्री राधा कृष्ण झांकी,पंजाबी भागड़ा, भगोरिया नृत्य टोली,लठमार होली, प्रसिद्ध भजन गायकी संस्कृति पगारे व भजन गायक प्रितम सेंधालकर द्वारा यात्रा में होली एवं देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए जिसमें पूरा वातावरण रंग मय हो गया।
इस ऐतिहासिक फाग यात्रा को 12 हजार से अधिक लोगो ने निहारा। जगह-जगह मंच लगाकर फाग यात्रा का स्वागत किया गया। आर.पी.मिश्रा ने बताया कि करीब 2 किलोमीटर का सफर तय करते हुए फाग यात्रा नयापुरा, तुकोगंज रोड,जनता बैंक चौराहा,
सुभाष चौक, नॉवेलटी चौराहा एमजी रोड होते हुवे संत शिरोमणि रविदास कुटी,काशी धाम (सयाजी द्वार)पर मातृशक्ति द्वारा श्री समरसता की आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ। आगे सोनू पंजाबी ने बताया कि शालिनी रोड़ पर रामाश्रय परिवार,
सुभाष चौक में विशाल जायसवाल व समाज द्वारा छाछ का वितरण,नोवेल्टी चौराहे पर चावड़ा परिवार द्वारा पोहे का विशाल भंडारा, सेन समाज द्वारा स्वागत, पिपली बाजार चौराहे पर संजय जैन लख्खा मित्र मंडल, मिठाई व्यापारी नमकीन संगठन एवं नीरज सोनी मित्र मंडल द्वारा स्वागत किया गया।
अंत मे सामजिक समरसता मंच द्वारा गरमा गरम आलूबड़े का वितरण किया गया। यात्रा में मुख्य रूप से अमरदेव सिंह ठाकुर, अशोक गुप्ता,शिवजी संघवी,विजय गेहलोद, श्रेया चौबे, अल्पना तोमर, गरिमा श्रीवास्तव पूजा चित्रे, नीरज सोनी,त्रिलोचन सिंह खनूजा, अर्जुन वर्मा,अभिषेक जोशी,
विनोद ठाकुर के साथ ही सामाजिक-धार्मिक संगठनो के जनप्रतिनिधि में मुख्य रूप से सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पवार, संत कृष्ण गोपाल दास जी महाराज, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर,महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश
अग्रवाल,सभापति रवि जैन पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, प्रयास गौतम, मनीष चौधरी आदि मौजूद थे। संचालन अमित राव पवार ने किया एवं आभार संजय शुक्ला ने माना।








Comments
Post a Comment