खाचरौद में 7 वर्षीय मासूम की संदिग्ध मौत, पानी के टैंक में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 🚨
बड़ी खबर—
भारत सागर न्यूज/खाचरौद । खाचरौद में सात वर्षीय एक मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि 7 वर्षीय ध्रुव की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में मातम छा गया। वहीं बच्चे के पिता और परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार एक महिला अपने दो बच्चों के साथ होली के एक दिन पहले लंगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने आई थी। बताया जा रहा है कि उसे खाचरौद में पदस्थ एक शासकीय कर्मचारी की मदद से मकान मिला था। इसी दौरान सात वर्षीय मासूम ध्रुव की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। परिजनों ने एसडीओपी खाचरौद से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि बच्चे की मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। 🚨
.jpeg)



Comments
Post a Comment