फाल्गुन कृष्ण दशमी पर महिलाओं ने की दशा माता की पूजा, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना 🪔




भारत सागर न्यूज/देवास। फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष दशमी के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में महिलाओं द्वारा दशा माता की पूजा-अर्चना की जा रही है। 




एमजी रोड स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर विधि-विधान से दशा माता का पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।मंदिर के पुजारी ने बताया कि दशमी तिथि पर महिलाएं दशा माता का व्रत रखकर पूजा करती हैं। 




इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा की जाती है और उसके चारों ओर धागा बांधकर दशा माता की कथा सुनी जाती है। कथा सुनने से इसका फल 10 गुना हो जाता है। 




धार्मिक मान्यता के अनुसार दशा माता की पूजा करने से जीवन की विपरीत दशाएं दूर होती हैं और घर में सुख-शांति, वैभव व समृद्धि का वास होता है। पूजन कर रही महिलाओं का कहना है कि वे हर वर्ष यह पूजा अपने परिवार की खुशहाली और मंगलकामना के लिए करती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन