देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट परिसर के खाली मैदान में भीषण आग, कई फायर ब्रिगेड मौके पर जुटीं...




भारत सागर न्यूज/इंदौर। इंदौर स्थित देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट परिसर के खाली मैदान में मंगलवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास स्थित झाड़ियों में अचानक आग भड़क उठी, जिसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं।




आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पांच से अधिक दमकल वाहन मौके पर मौजूद हैं और लगातार आग बुझाने का कार्य जारी है।




घटना के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। राहत की बात यह रही कि आग एयरपोर्ट के मुख्य परिसर तक नहीं पहुंची और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


Comments