आज राजा टोडरमल जयंती धुमधाम से मनाई जावेगी, होंगे कई धार्मिक आयोजन।
- पोरवाल समाज बद्रीविशाल मंदिर से निकालेगा विशाल शोभायात्रा।
भारत सागर न्यूज/नागदा । निप्र-पोरवाल समाज द्वारा आज राजा टोडरमल जी की जयंती 18 मार्च बुधवार को धुमधाम से मनाई जावेगी। इस अवसर पर श्री बद्रीविशाल मंदिर में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए है।
सुबह 10 बजे राजा टोडरमल जी की प्रतिमा का दूध से अभिषेक होगा, दोपहर 2 बजे से श्री बद्रीविशाल मंदिर से राजा टोडरमल जी जयंती के उपलक्षय में समाजजनो की विशाल शोभायात्रा निकाली जावेगी। जो नगर के महात्मा गांधी मार्ग, जवाहर मार्ग, रामसहाय मार्ग होते हुए श्री बद्रीविशाल मंदिर पहुंचेगी।
संध्या 6 बजे राजा टोडरमलजी की प्रतिमा की पुजा अर्चना व महाआरती होगी। शोभायात्रा में घोड़ा, बेण्ड पार्टी, ढोल, झाबुआ की आदिवासी मंडली, देपालपुर की ढोल पार्टी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। महाआरती के पश्चात समाजजनो की महाप्रसादी का आयोजन होगा।
पोरवाल समाज अध्यक्ष व उत्सव समिति के ज्ञानेश्वर पोरवाल, समाजसेवी नन्दकिशोर पोरवाल, बद्रीलाल पोरवाल, सुरेन्द्र पोरवाल, कैलाशचन्द्र खजुरीवाला, डॉ. सुनिल चौधरी, अशोक पोरवाल एडवोकेट, रमेशचन्द्र फरक्या, बाबुलाल धनोतिया, भंवरलाल पोरवाल, नागुलाल पोरवाल, कमल पोरवाल, विजय पोरवाल, श्याम पोरवाल, राकेश वेद, बद्रीलाल सेठिया, मनीष पोरवाल राधिका, राकेश फर्नाखेडी, पियुष सेठिया, अनिल मोहनभोग, दिनेश वेद, संजय पोरवाल, लोकेन्द्र कामरिया, योगेश पोरवाल, पवन पोरवाल, राजेश पोरवाल, दिलीप मेहता, राजेश मोदी, अंकित सेठिया, दिलीप सेठिया, टी.टी. पोरवाल, प्रमोद मेहता, सुनिल पोरवाल, देवेन्द्र सेठिया, प्रदीप कामरिया, प्रकाश मंडावल, पुष्कर पोरवाल, दिलीप गजानंद, चम्पालाल पोरवाल, राहुल पोरवाल, पंकज पोरवाल, मांगीलाल पोरवाल, राकेश पोरवाल, शरद सेठिया सहित समिति सदस्यो, पोरवाल समाजजनो, महिलाओं व युवा साथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध समाजजनो से किया है।




Comments
Post a Comment