जनप्रतिनिधि जागरूक हो तो सरकार किसी भी दल की हो विकास कार्य कराये जा सकते है ।
भारत सागर न्यूज/खाचरोद । गत 7 मार्च को जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम सन्ड़ावदा मे 38 लाख 16 हजार के कार्यों के लोकार्पण सहित कुल 80 लाख 49 हजार के विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन जनपद अध्यक्ष कुं प्रथ्वीराज सिंह पवार की अध्यक्षता मे पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर के विशिष्ट आतिथ्य मे संपन्न हुवा।
कुं प्रथ्वीराज सिंह पवार ने ग्राम वासियो को संबोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि जागरूक हो तो सरकार किसी भी दल की हो विकास कार्य को कराया जा सकता है वर्तमान में जनपद के माध्यम से बिना किसी भेदभाव के गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्य का लाभ मिल रहा है। ग्राम पंचायतो में सी.सी रोड, नालियाँ , नवीन ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण हो रहा है।
पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर ने कहा कि मेरे विधायकी कार्यकाल में नवोदय, मॉडल स्कूल, आईटीआई, सीएम राइज सहित हर गांव में प्राथमिक हर 3 किलोमीटर पर माध्यमिक तथा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल खुलवाएं ताकि ग्रामीण व गरीब बालक बालिकाओं को उच्च शिक्षा का लाभ मिल सके।
गुर्जर ने यह भी बताया की सच्चा जनप्रतिनिधि विकास कार्यों मे कभी भेदभाव नहीं करता है गांवो का समग्र विकास होगा तभी प्रदेश व देश आगे बढेगा गांवो में सड़क, बिजली, शिक्षा स्वास्थ्य मेरी सदैव प्राथमिकता रही है ।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा पीसीसी सदस्य राधे जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवन ढोला न. पा उपाध्यक्ष दिनेश ठंना, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि देवीलाल चंद्रवंशी पार्षद राजेंद्र धाकड़, बाबू नागर,नारायण मंडावलीया, राहुल मेहता, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शेरू मंसूरी वरिष्ठ कांग्रेस नेता चन्द्र प्रकाश चोरडिया, अम्बाराम पाटीदार, नागेश्वर पाटीदार, बाबू बागेड़ी, सुरेंद्र सिंह बागेड़ी,
भरत पाटीदार, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विरम सिंह गुर्जर, पुष्कर पाटीदार, आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौर, जितेन्द्र पाटीदार, जितेन्द्र सिंह गेहलोत, संजय सिंह, दिपेन्द्र सिंह पवार, नवराज सिंह, दिग्विजय सिंह पवार, सुरेंद्र सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह उपस्थित थे सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा ग्राम नंदियासी, संदला, कनवास, तथा सेकड़ी सुल्तानपुर में 15 वे वित्त की राशि जो जनपद के माध्यम से ग्रामीण विकास कार्य हेतु दी जाती है उक्त राशि से स्वीकृत निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।
नदियासी के युवा सरपंच विनोद परासिया, सडावदा सरपंच प्रवीण सिंह पवार, संदला सरपंच मुकेश बोड़ाना, कनवास राहुल चोटाना तथा सेकड़ी सरपंच नरेंद्र पटेल, छोगालाल कुशवाहा, गोपाल शर्मा, लखनसिंह पटेल, राजेद्र सिंह, ने सभी अतिथियों का साफा बांधकर पुष्प मालाओ से स्वागत किया। वही पूर्व विधायक गुर्जर ने अपने रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालय पर कुंवर पृथ्वीराज सिंह जी के जन्मदिवस पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर निजी सचिव स्वरूप नारायण चतुर्वेदी, दौलतराम, दिलीप गुर्जर बरखेड़ा, सुरेंद्र सिंह चौहान, नरेंद्रसिंह, बाबू बागेड़ी, रमेश चौधरी ने स्वागत किया।







Comments
Post a Comment