एम पी बोर्ड का अजीब कारनामा 12 वी की परीक्षा में युवती को की फेल...
- रिचेकिंग में युवती निकली प्रथमश्रेणी में माता पिता बोले मानहानि का भेजेंगे नोटिस
भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा । मामला नागदा नगर में भारत कॉमर्स विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा एकता यादव जो की 12 वी की छात्रा थी जिसने इस वर्ष अपना फ़ाइनल एक्जाम दिए जिसमें परिणाम स्वरूप सोशल साइंस में शिर्फ़ 11 नंबर दिए गए परिणाम देखकर को देखकर एकता पूरी तरह से टूट गई और डिप्रेशन में आ गई ।
जिससे एकता के माता पिता काफी दुखित हुए और उन्होंने अपनी बेटी को समझाया और विद्यालय पहुंचे और वहां के प्रिंसिपल के बी गुप्ता से मिलकर उन्होंने अपनी बेटी की रिचेकिंग करवाने की अपील करने लगे बेटी की हालत देख विद्यालय ने एकता की रिचेकिंग करवाने का फैसला लिया गया और छात्रा के माता पिता आर्थिक रूप से काफी गरीब है और पिता प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी।
कर घर चलाकर गुजर बसर करते है फिर भी अपनी बेटी के भविष्य के लिए और परीक्षा में दी गई कॉपी की रिचेकिंग करवाने का अहम फैसला लिया और उनका ये फैसला काफी हद सही भी हुआ
और छात्रा को रिचेकिंग में 75 नंबर आए जिससे छात्रा फस्ट डिवीजन में परीक्षा उत्तीर्ण कर पाई माता पिता जब मीडिया के सामने आए तब उनकी आंखें नम थी
उन्होंने मीडिया को बताया की हमने तो अपनी बेटी की कॉपी को रि चेक करवा लिया कई लोग तो ये सब नहीं करवा पाते और कई बच्चे तो फैल होने के बाद डिप्रेशन में आ कर मौत को गले लगा लेते है उन माता पिता के ऊपर क्या बिताती होगी एम पी बोर्ड की इतनी बड़ी लापर सब के सामने उजागर हुई है
और हम एम पी बोर्ड को मानहानी का नोटिस भेजेंगे अगर कल से हमारी बेटी भी ऐसा कुछ कदम उठा लेती तो हमारा क्या होता वही स्कूल प्रिंसिपल के बी गुप्ता ने भी मीडिया को बताया के बच्ची पढ़ने में बड़ी होशियार है और हम जानते थे की वह फैल कभी नहीं हो सकती एम पी बोर्ड के और से बड़ी लापहरवाही हुई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए चाहे वह जो भी हो






Comments
Post a Comment