शहर की जल आपूर्ति से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पाइप लाइन क्षतिग्रस्त करने वाले ठेकेदार पर नगर पालिका सख्त लगाया 40 हजार का हर्जाना




भारत सागर न्यूज/नागदा। शहर में आम नागरिकों को निर्बाध जल आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका परिषद नागदा पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ कार्य कर रही है। जलप्रदाय व्यवस्था में बाधा डालने वाली किसी भी प्रकार की लापरवाही को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 




इसी क्रम में नपाध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ पी गेहलोत के निर्देशनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) द्वारा एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 14 में नाला निर्माण कार्य के दौरान बार-बार पाइप लाइन क्षतिग्रस्त करने वाले ठेकेदार धीरेंद्र सिंह भदौरिया को 40 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति का नोटिस जारी किया गया है। नगर पालिका जल कार्य शाखा ने स्पष्ट किया है कि भीषण गर्मी के इस दौर में पानी की हर बूंद अमूल्य है। पाइप लाइन फूटने से जहां जल आपूर्ति बाधित होती है, वहीं हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है, साथ ही दूषित जल सप्लाई की भी संभावना रहती हैं ,जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।




नगर पालिका द्वारा संबंधित ठेकेदार को भविष्य में कार्य के दौरान पूर्ण सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि आगे भी इस प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो और अधिक कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ठेकेदार के कार्य को निरस्त कर अमानत राशि को राजसात कर उनकी फर्म को ब्लेक लिस्ट किया जायेगा साथ ही सम्बंधित फर्म के खिलाफ कार्यवाही कर किसी भी निकाय में उस फर्म को कार्य ना मिले ऐसी कार्यवाही का शासन को पत्र भेजा जायेगा। वार्ड क्र 24 मे मकान की नीव की खुदाई के दौरान नागेश पिता देव सिंह देवड़ा द्वारा पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त किया गया, उन पर भी कार्यवाही प्रस्तावित की गई है ।




नगर पालिका परिषद नागदा ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि शहर की जल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही पुनः नपाध्यक्ष ने नगरवासियो से अपील की हैं की किसी भी वार्ड में किसी के घर कोई गंदे या मटमेले पानी की शिकायत हैं तो तुरंत नगर पालिका के जल शाखा के समयपाल जीतेन्द्र ओरा के मोबाइल नंबर 9039668044 पर सुचना दे ताकि तुरंत समस्या का निदान हो जाए । साथ ही नगर को साफ सुन्दर और स्वच्छ बनाने में भी हर नागरिक अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाए। कचरा  कचरा गाड़ी में ही डाले, पानी व्यर्थ ना बहाये, हर सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा करे और देश के सर्वागिण विकास में सहभागी बने ।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा