कवरेज करने गए पत्रकार पर हमला मोबाइल छीना गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी

 ब्रेकिंग न्यूज नागदा 




भारत सागर न्यूज/संजय शर्मा/नागदा। मामला नागदा थाना अंतर्गत  पाल्या रोड स्थित कबाड़ की दुकान पर अतिक्रमण पर कवरेज करने गए पत्रकार को कवरेज करने से रोका और मोबाइल छीन कर गाली गलोज की गई नगर पालिका नागदा द्वारा दो दिन पहले अतिक्रमण हटाने का दिया था 




आदेश जिस पर नागदा के पत्रकार कवरेज कर रहे थे और कवरेज के दौरान कबाड़ी दुकान के संचालक संतोष कबाड़ी ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर गाली गलौज शुरू कर दी जिसका सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया पत्रकार राकेश कानूनगो  द्वारा इसकी सूचना नागदा पुलिस को दी गई और मामला दर्ज करवाने को कहा गया परंतु नागदा पुलिस ने मामला दर्ज तक नहीं किया जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह लगते हैं।




जिससे पत्रकारों में गहन नाराजगी देखी जा रही हैं और उज्जैन एस पी को शिकायत करने के लिए पत्रकार सदस्य सोमवार को उज्जैन एस पी से मिलेंगे और स्थिति से अवगत करवाएंगे। 


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा