उज्जैन में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी की मौके पर मौत
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। जिले के खाचरौद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खाचरौद गांव के समीप मारूति इको और अर्टिगा कार के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में इको कार में सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
। एमएम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दंपति खाचरौद के निवासी बताए जा रहे हैं, जो किसी आवश्यक कार्य से जावरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही अर्टिगा कार से उनकी इको वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इको वाहन के परखच्चे उड़ गए और दंपति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और खाचरौद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल खाचरौद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Comments
Post a Comment