देवास में सड़क हादसा: डेकोरेशन का सामान लेकर लौट रहे युवक की मौत
भारत सागर न्यूज/देवास। दिल्ली से डेकोरेशन का सामान लेकर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तुषार बीती रात बाइक से सामान लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान भोपाल रोड पर पेट्रोल भरवाने के बाद किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एमजी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि युवक बुलेट बाइक से सामान लेकर लौट रहा था। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।




Comments
Post a Comment