ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल व्यापारियों की हड़ताल, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन


भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । आनलाइन दवा बिक्री सहित तीन मांगों को लेकर आज शहर में मेडिकल और दवा बाजार पूरी तरह से बंद रहा। लिहाजा लोगों को दवाईयों के लिए भटकना पड़ा। नाराज़ मेडिकल व्यवसासियों ने रैली निकाल कर कलेक्टर को प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन भेंट किया।




अखिल भारतीय केमिस्ट संघ द्वारा आनलाइन दवा बन्द करने, डीप कमीशन और अस्थाई अधिसूचना जीएसआर 220 को निरस्त करने की मांग को लेकर आज देशव्यापी हड़ताल का आव्हान किया था।जिसका असर उज्जैन में भी देखने को मिला। शहर में भी सभी मेडिकल स्टोर्स और दवा बाजार पूरी तरह से बंद रहा। जिसकी वजह से आम लोगों को जरूरी दवाओं के लिए परेशान होना पड़ा। 




दोपहर को नाराज़ दवा व्यापारियों ने दवा बाजार से एकत्रित होकर वाहन रैली निकाली और कोठी पैलेस पहुंच कर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर को प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन भेंट किया नाराज़ दवा व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आन्दोलन के दूसरे चरण में दवा व्यापारी अपनी दुकानों पर ताले डाल कर चाबी सरकार को सौंप देंगे।आज हुए प्रदर्शन मे मप्र केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम चंद धींग और ललित खण्डेलवाल सहित बड़ी संख्या में मेडिकल व्यापारी मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा