ट्रेन से गिरा यात्री, गेटमैन और रेल कर्मचारियों की तत्परता से बची जान

 ब्रेकिंग नागदा 




भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा। नागदा-कोटा लोकल ट्रेन क्रमांक 19103 से एक व्यक्ति किलोमीटर 702/9-11 के बीच गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना रोल स्टेशन से गेटमैन अनुज गुर्जर को मिली। सूचना मिलते ही अनुज गुर्जर ने तत्काल कीमेन साथी बलवंत एवं सुनील कुमार को अवगत कराया।




रेल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति की तलाश की और उसे जीवित अवस्था में पाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों की सहायता से घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।




रेलवे कर्मचारियों और ग्रामीणों की त्वरित कार्रवाई के कारण घायल को समय रहते चिकित्सीय सहायता मिल सकी। स्थानीय लोगों ने गेटमैन अनुज गुर्जर, कीमेन बलवंत एवं सुनील कुमार की मानवता और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से एक व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा