स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

- विनायक हॉस्पिटल की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन,,




भारत सागर न्यूज/देवास।
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठा. गौतमसिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर देवास के विनायक हॉस्पिटल में हुई औचक जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। 




ज्ञापन में बताया गया कि हाल ही में देवास के श्रीराम हॉस्पिटल पर भ्रूण हत्या के मामले में प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील किया गया था। इसी क्रम में विनायक हॉस्पिटल में भी सीएमएचओ द्वारा कई घंटों तक औचक निरीक्षण किया गया, लेकिन अब तक जांच और कार्रवाई संबंधी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। ठा. गौतमसिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चुप्पी साधना संदेह पैदा करता है। 




उन्होंने कहा कि यदि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई है तो उसकी जानकारी जनता के सामने लाई जानी चाहिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। 




ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि विनायक हॉस्पिटल की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनी रहे और आमजन का विश्वास कायम रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि स्वास्थ्य आयुक्त भोपाल, संभाग आयुक्त उज्जैन, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य विभाग उज्जैन, कलेक्टर देवास एवं सीएमएचओ देवास को भी प्रेषित की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा