पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में बर्तन भेंट कर वृद्धजनो को भोजन कराया
भारत सागर न्यूज/देवास। स्व.प्रणयसिंह सोलंकी 30 अप्रेल एवं स्व.श्रीमती रीना सोलंकी 10 मई की पांचवी पुण्यतिथि पर सोलंकी परिवार द्वारा वृद्धाश्रम में 5100 रू के बर्तन भेंट किए गए एवं वृद्धजनों को भोजन कराया गया।
इस अवसर पर मोहनसिंह सोलंकी, राजूबाई सोलंकी, पूर्णिमा ठाकुर, श्रीमती संजु ठाकर, डॉ. मोहित सोलंकी, महिपालसिंह सोलंकी, दीक्षा ठाकुर ने वृद्धजनों को भोजन करवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सोलंकी एवं श्रीमती सोलंकी को श्रद्धासुमन अर्पित किये।





Comments
Post a Comment