ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय सट्टा नेटवर्क का खुलासा...!

 - ट्टा खाईवाल पर बड़ी कार्रवाई




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कन्नौद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय सट्टा नेटवर्क चलाने वाले एक बड़े सट्टा खाईवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 लाख 10 हजार रुपए नकद, सट्टा अंक लिखे रजिस्टर और पूरे एक साल का हिसाब-किताब बरामद किया गया है।




पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिलेभर में अवैध जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कन्नौद पुलिस को सूचना मिली थी कि पिपल्दा रोड वार्ड क्रमांक 11 में बड़े स्तर पर सट्टा संचालित किया जा रहा है।




सूचना के बाद थाना प्रभारी तहजीब काजी ने विशेष टीम बनाकर दो दिनों तक जनगणना अधिकारी बनकर इलाके की रैकी करवाई। इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि संदीप पिता ओमप्रकाश, उम्र 41 वर्ष, निवासी पिपल्दा रोड को गिरफ्तार कर लिया गया।




पूछताछ में आरोपी ने उज्जैन, इंदौर, चापड़ा, कोटा और नागपुर तक फैले सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर बैंक खातों और अन्य साथियों की जांच शुरू कर दी है।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा