आपके पसंदीदा डिजिटल न्यूज चैनल के शानदार एक वर्ष पूर्ण चैनल प्रमुख ने सभी की मेहनत को दिया इसका श्रेय
भारत सागर न्यूज/भोपाल/संजय शर्मा । आप सभी के पसंदीदा डिजिटल न्यूज चैनल सलिल संदेश के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य आयोजन बुधवार को आयोजित किया गया जिसमें चैनल से जुड़े देश भर से सभी पत्रकारों को आयोजन में इनवाइट किया गया था
आयोजन भोपाल एम पी नगर के नाइन मसाला रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया जिसकी शुरुआत चैनल के एक वर्ष बेमिसाल के रूप में केक काटकर की गई
जिसमें चैनल के समस्त स्टॉप मौजूद रहा जिन्होंने एक दूसरे को केक खिलाकर मुंह मीठा करवाया वही हमारे संवाददाता संजय शर्मा ने चैनल के प्रमुख सलिल तिवारी बात की और उनसे पूछा की आप चैनल को इस मुकाम तक पहुंचाने का श्रेय किसे देते है
उनका कहना था की समस्त स्टॉप और हमारे मेहनती रिपोर्टर है जिनकी मेहनत से आज शिर्फ एक वर्ष में ही चैनल इस मुकाम को हासिल कर चुका है और हम सभी आशा करते है हमारे रिपोर्टर आगे भी इस चैनल को आगे बढ़ाने में ऐसे ही अपना योगदान देते रहेंगे वही चैनल में अपनी सेवा दे रहे रवींद्र मिश्रा ने भी आयोजन में पहुंचे सभी रिपोर्टर का आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।





Comments
Post a Comment