संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण शुल्क वसुली को लेकर आयुक्त दलीप कुमार ने की समीक्षा





भारत सागर न्यूज/देवास। संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण शुल्क वसुली में दिए गये लक्ष्य अनुरूप प्रगति नही होने से आयुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संपत्तिकर वसुली में वार्ड 2,4,7,12,13,17,18,19,23,24, 29,34, 40, 41,44,45 में वसुली दिए गये लक्ष्य अनुरूप नही करने पर आयुक्त ने सभी नाकेदारों को 1 सप्ताह में वसुली मे प्रगति लाने के निर्देश दिए। 




वार्ड 15,17,18,19 के वार्डाे में जिन बकायादारों ने अपने बकाया करो का भुगतान नही किया है उनके विरूद्ध कुर्की की कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जिन वार्डाे के बडे बकायादारों द्वारा अपने बकाया कर जमा नही किए हैं उनकी सूची तैयार कर समाचार पत्रों मे नाम दिए जाने हेतु कहा।




आयुक्त ने जीआयएस सर्वे अनुरूप जिन संपत्तियों में अन्तर आया है उनके खाते जीआयएस सर्वे अनुसार सुधार किए जाने के निर्देश दिए। ऐसे 15 हजार खाते हैं जिनमें संशोधन होना है उनमे सुधार कर वसुली करने हेतु कहा। आयुक्त ने माह जून तक संपत्तिकर की 30 प्रतिशत वसुली का लक्ष्य निर्धारित किया। 




डोर टु डोर रिकवरी बढाने के साथ कुर्की की तैयारी कर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि 1 माह में वसुली में पूर्णतरू प्रगति नही होने पर संबंधित नाकेदारों का वेतन आहरण नही किया जाएगा। इसी प्रकार जलकर वसुली को लेकर आयुक्त ने सख्ती से वसुली किए जाने के निर्देश देते हुए अवैध से वैध कनेक्शनों की जानकारी जुटाएं ओर कार्रवाई कर प्रतिमाह 1 लाख की वसुली करने हेतु कहा।




इसी प्रकार कचरा संग्रहण शुल्क वसुली में अधिक मेहनत करें ओर वसुली मे प्रगति लाने हेतु कहा साथ ही सिवरेज के कनेक्शन में कोई प्रगति नही होने से आयुक्त ने नाकेदार एवं दरोगाओं पर अप्रसन्नता व्यक्त की तथा सिवरेज के कनेक्शन शत प्रतिशत राशि जमा कराने हेतु नाकेदार एवं दरोगाओं को निर्देशित किया।
आयुक्त ने सख्त निर्देश दिए की आगामी समीक्षा बैठक मे लक्ष्यानुरूप वसुली नही करने वाले कर्मचारियों को वेतन आहरण नही किया जाएगा। वहीं 3 कर्मचारियों रईस खान, अजय सांगते, देवेन्द्र माप्ते के लगातार अनुपस्थित रहने पर उनको सूचना पत्र दिए जाने के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा