सेवानिवृत्त टी आई केके सिंह रुस्तम जी अवॉर्ड से सम्मानित
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिले के पीपलरावां में हुए सांप्रदायिक दंगे के दौरान तत्कालीन भौरासा टी आई केके सिंह, टोंकखुर्द टी आई सुनील यादव, पीपलरावां थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने के एफ रुस्तमजी अवॉर्ड से सम्मानित किया है।
गौरतलब है कि 2019 में पीपलरावां में हुए सांप्रदायिक तनाव में उक्त अधिकारियों ने त्वरित मोर्चा संभालते हुए बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित कर सांप्रदायिक तनाव को कम किया और नगर में सांप्रदायिक सद्भाव कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
तनावपूर्ण माहौल में सूझबूझ और वीरता का परिचय देकर नगरवासियों को दंगे की चपेट से बाहर निकाला जिससे वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहा और तीनों अधिकारियों के नाम रुस्तम जी अवॉर्ड के लिए भेजे गए।
11 मई को भोपाल के रविन्द्र नाट्यगृह में मुख्यमंत्री मोहन यादव पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना की उपस्थिति में उस सम्मान प्रदान किया गया। वर्तमान समय में श्री केके सिंह पुलिस निरीक्षक के पद से सेवानिवृत हो चुके हैं जबकि सुनील यादव इंदौर में एसीपी क्राइम ओर अखिलेश वर्मा टी आई राजगढ़ के रूप में पदस्थ हैं।




Comments
Post a Comment