स्वच्छता के मानक स्तर को बनाए रखने के लिए निरंतर चालानी कार्रवाई




भारत सागर न्यूज/देवास। स्वच्छता सर्वेक्षण के मानक स्तर पर निगम स्वच्छता की टीम के द्वारा स्वच्छता, साफ, सफाई, रोड स्वीपींग, शौचालयों एवं मुत्रालयों की सफाई के साथ दिवारों पर स्वच्छता के स्लोगन तथा सुन्दरता के लिए दिवारों पर सुन्दर चित्रकला, पेंटींग कार्य किया गया। 




जिसकी मानिटरिंग निरंतर की जा रही है। वहीं स्वच्छता के लिए आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में अमानक पॉलिथीन, दुकानों, प्रतिष्ठानो के सामने कचरा होना, डस्बीन का ना होना ऐसे प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। 




निगम की टीम द्वारा अमानक पॉलिथीन पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई तथा बस स्टेण्ड पर स्वच्छता के दौरान हर्ष रेस्टोरेंट के द्वारा कचरा डालने पर निगम स्वच्छता निरीक्षक विजय सांगते के द्वारा वार्ड दरोगा के साथ रूपये 2 हजार की चालानी कार्रवाई की गई।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा